अपना लहू दे .. अपना लहू दे ..
मन को मैं धो लूँ (२)
दिल में उतर आ .. दिल में उतर आ ..
दिल को मैं खोलूँ (२)
१. यूँ चलते चलते थक गया हूँ मैं ..
अपनी ही मर्ज़ी से जिया हूँ मैं ..
सब नाते तोड़ के .. सब रिश्ते छोड़ के ..
तेरे संग हो लूँ .. (२)
अपना लहू दे .. अपना लहू दे ..
मन को मैं धो लूँ (२)
२. दुनिया में जूठ है रुसवाई है ..
तेरे ही पास बस भलाई है ..
तेरी ही बाँहों में .. तेरी पनाहों में ..
सर रख के सो लूँ (२)
अपना लहू दे .. अपना लहू दे ..
मन को मैं धो लूँ (२)
३. सब ने ही यीशु जी ठुकराया है ..
सबसे ही मैंने धोखा खाया है ..
तुझको बता के यीशु .. दुखड़ा सुना के यीशु ..
जी भर के रो लूँ (२)
अपना लहू दे .. अपना लहू दे ..
मन को मैं धो लूँ (२)
४. अब तेरे संग मैं चलना चाहता हूँ ..
अब तेरे रूह से भरना चाहता हूँ ..
दिल की हर धड़कन में .. साँसों की माला में ..
तुझको पिरो लूँ (२)
अपना लहू दे .. अपना लहू दे ..
मन को मैं धो लूँ (२)
No comments:
Post a Comment